लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव 2025 के दृष्टिगत असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है । उक्त निर्देशों के क्रम में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, चेकिंग अभियान के दौरान लक्सर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोचा जिसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उक्त व्यक्ति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था । अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली लक्सर में शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त
अमन पुत्र लोकेश निवासी ग्राम मौहम्मदपुर कुन्हारी, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
बरामदगी
01 अदद अवैध चाकू















Leave a Reply