कनखल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों कों नियमित रुप से क्षेत्र में अलग-अलग टीमे निकालकर संघन चैकिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त आदेश के अनुपालन में थाना कनखल पुलिस द्वारा रात्रि को संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान गाडोवाली तिराह व बजरीवाला बैरागी कैम्प से आरोपी क्रमशः (1) सागर पुत्र जगपाल सिहं (2) अंशुल तनवर पुत्र जगपाल को पकड़ा उनके कब्जे से 01-01अदद नाजायज चाकू बरामद किये गए । आरोपियों के विरुद्ध थाना कनखल में शस्त्र अधिनियम के अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
(1) सागर पुत्र जगपाल सिहं निवासी गुघाल रोड पाण्डेवाला थाना को0 ज्वालापुर हरिद्वार।
(2) अंशुल तनवर पुत्र जगपाल नि0 गुघाल रोड पाण्डेवाला थाना को0 ज्वालापुर हरिद्वार।
बरामदगी*
02 अदद नाजायज चाकू बरामद















Leave a Reply