लक्सर | जीआरपी लक्सर पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन लक्सर पर चेकिंग एवं गश्त की जा रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 03/04 पर एक युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं परेशान अवस्था में लावारिस हालत में मिला । पुलिस टीम द्वारा युवक को सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी थाना लक्सर लाया गया। थाना कार्यालय में युवक को खाना खिलाया गया तथा भावनात्मक एवं सहानुभूतिपूर्वक पूछताछ की गई । पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अरविन्द जाटव पुत्र नाथूराम जाटव, निवासी जनपद शिवपुरी, मध्य प्रदेश बताया । जीआरपी पुलिस टीम द्वारा युवक द्वारा बताए गए पते को गूगल के माध्यम से सर्च कर संबंधित थाना पुलिस एवं ग्राम प्रधान से संपर्क किया गया। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी युवक की पहचान एवं उसके परिजनों की तलाश के लिए प्रचार-प्रसार किया गया । पुलिस टीम के अथक प्रयासों के बाद युवक के परिजनों से संपर्क स्थापित हो पाया। परिजनों को थाना जीआरपी लक्सर बुलाकर आवश्यक जांच-पड़ताल एवं तस्दीक की गई । पूर्ण सत्यापन के उपरांत युवक अरविन्द जाटव को उसके जीजा *राहुल पुत्र बल्ली राम, निवासी ग्राम रोनिजा, थाना करैरा, जनपद शिवपुरी, मध्य प्रदेश।* के सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा बताया गया कि उक्त युवक दिनांक 19-08-2026 से लापता था, जिसकी वे लगातार तलाश कर रहे थे। युवक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने जीआरपी लक्सर पुलिस के इस मानवीय एवं सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा एवं आभार व्यक्त किया ।
जीआरपी लक्सर पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ लावारिस अवस्था में मिले युवक को परिजनों से मिलाया |















Leave a Reply