भाई को बंधक बनाकर मारपीट कर व हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में पुलिस गिरफ्तारी हेतु लगातार दे रही थी दबिस |

गंगनहर | वादीया मनजीत पत्नी अशोक कुमार निवासी 219/1 मकतूलपुरी रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार द्वारा थाने पर उपस्थित आकर एक किता प्रार्थना पत्र बाबत अभियुक्त गणों द्वारा वादिया के पति अशोक कुमार को घर में बंधक बनाकर मारपीट करना तथा वादिया के घर का सामान बाहर फेंकना तथा डबल बेड, फ्रिज, एक दो अलमारी, एक एलइडी टीवी, व सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त करना, 03 सोने की चेन 03 अंगूठी कानों की टॉप्स कुंडल, लड़की की सोने की बाली, व ₹2,00,000 लूट कर ले जाना के संबंध में तहरीर दी गयी जिसपर कोतवाली गंगनहर पर प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए आरोपी की लगातार गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । परिणाम स्वरुप पुलिस टीम द्वारा आरोपी राजेश पुत्र स्वर्गीय बलजीत सिंह निवासी 219/1 मकतूलपुरी रुड़की कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार को सैनिक कॉलोनी तिराहा रुड़की से पकडकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।

* नाम पता आरोपी*
1- राजेश पुत्र स्वर्गीय बलजीत सिंह निवासी 219/1 मकतूलपुरी रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *