मां भगवती जनसेवा समिति ने किया कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन |

हरिद्वार | सभी को शिवभक्तों की सेवा में योगदान करना चाहिए-आदेश चौहान हरिद्वार, 9 अगस्त। मां भगवती जनसेवा समिति के तत्वाधान में बहादराबाद में कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन कर गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया। समिति के पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर विधायक आदेश चौहान का स्वागत किया । शिवभक्तों की सेवा में समिति के योगदान की सराहना करते हुए आदेश चौहान ने कहा कि तमाम राज्यों से गंगाजल लेने आ रहे शिवभक्त उत्तराखंड के अतिथी हैं। अतिथी स्वागत की परंपरा का पालन करते हुए सभी को शिवभक्तों की सेवा में योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा के कार्यों से ही संगठन को पहचान मिलती है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि निस्वार्थ सेवा भाव से की गई सेवा अवश्य ही फलदाई होती है । लंबी दूरी तय करके शिव भक्त कावड़िएं धर्म नगरी पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला संपन्न होने तक शिवभक्तों की निरंतर सेवा की जाएगी। भगवान शिव की कृपा से कावड़ यात्रियों की यात्रा मंगलमय होगी। सचिव सतीश शर्मा व कोषाध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि सनातन संस्कृति की झलक धर्मनगरी में दिखाई पड़ रही है। सभी को आस्था के साथ धर्मनगरी पहुंच रहे शिवभक्तों की सेवा अवश्य करनी चाहिए । इस अवसर पर संतोष पांड, मांगेराम प्रजापति, सुभाषचंद्र, विनोद कुमार, अनिल उपाध्याय, नेकराम, सुनील मिश्रा, सुरजीत सिंह राणा, सोनू पुंडीर, महेश यादव, अनिल कुमार, शोभित शर्मा, अजय आर्य, हरिओम शर्मा, बाबूराम पांडे, मुकेश शर्मा, दिलीप सिंह, मनोज राजपूत, अरविंद मिश्रा, अतुल मिश्रा, मंजू शर्मा, साधना पांडे, राधा शर्मा, निर्मल उपाध्याय आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *