हरिद्वार | हरिद्वार पुलिस कंट्रोल रूम हरिद्वार के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि राजवती पत्नी राजबहादुर, निवासी बल्लभगढ़, फरीदाबाद, उम्र 55 वर्ष, अपने परिजनों के साथ कांवड़ लेने हेतु हरकी पैड़ी, हरिद्वार आई थीं।भीड़-भाड़ के दौरान वह अपने परिजनों से बिछड़ गई थीं। उक्त गुमशुदा महिला की फोटो व्हाट्सऐप के माध्यम से प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक GRP हरिद्वार श्री बिपिन चंद्र पाठक के निर्देशानुसार GRP हरिद्वार में ड्यूटी पर तैनात उ0नि0 संजय गौड़, उ0नि0 सुरभि बौड़ाई, हेड कांस्टेबल बीना, महिला कांस्टेबल रूपा बिजल्वाण एवं महिला कांस्टेबल ऊषा साहनी द्वारा तत्काल रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गुमशुदा महिला की तलाश शुरू की गई।पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं तत्परता से तलाश करने के उपरांत उक्त महिला रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर घबराई एवं दुःखी अवस्था में सकुशल मिलीं। पुलिस कर्मियों द्वारा महिला को तत्काल हेल्प डेस्क पर लाकर बैठाया गया तथा उनके मिलने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम हरिद्वार को दी गई। सूचना मिलने के कुछ समय पश्चात गुमशुदा महिला के भाई राजेश पुत्र टिल्लू, निवासी बल्लभगढ़, फरीदाबाद, अन्य परिजनों के साथ हेल्प डेस्क पर पहुंचे। आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत गुमशुदा महिला को सकुशल उनके भाई एवं परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के सकुशल मिलने पर उनके भाई एवं अन्य परिजनों द्वारा GRP हरिद्वार पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय प्रयासों की सराहना करते हुए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। GRP हरिद्वार पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु निरंतर तत्परता से कार्य किया जा रहा है ।
GRP हरिद्वार पुलिस की तत्परता से भीड़ में बिछड़ी 55 वर्षीय महिला सकुशल परिजनों के सुपुर्द |












Leave a Reply