एसपी उत्तरकाशी द्वारा किया गया निर्माणाधीन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग रुम का निरीक्षण, फायर स्टेशन लदाड़ी व फैमली क्वार्टर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा न्यू पुलिस लाइन लदाडी में निर्माणधीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रुम, फैमिली क्वार्टर तथा फायर स्टेशन लदाड़ी का निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्यों, स्टेशन की व्यवस्थाओं एवं संसाधनों का जायजा लिया गया।

निर्माणाधीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रुम का भौतिक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार को निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने तथा निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री एवं मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए। संबंधित पुलिस अधिकारियों को भवन निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए।

उल्लेखनीय है कि भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रभावी क्रियान्वयन, आधुनिक प्रशिक्षण एवं तकनीकी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से फायर स्टेशन लदाड़ी परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रुम का निर्माण कराया जा रहा है।

इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा न्यू पुलिस लाइन लदाडी में पुलिस आवासीय भवनों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही फायर स्टेशन के वॉच रूम/कंट्रोल रूम, कार्यालय, सरकारी अभिलेखों एवं उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण कर अग्निशमन वाहनों, उपकरणों एवं रेस्क्यू संसाधनों को 24×7 पूर्णतः कार्यशील एवं तत्पर स्थिति में बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने फायर स्टेशन प्रभारी को निर्देशित किया कि वर्तमान बरसात के मौसम एवं संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत प्रत्येक फायर कर्मी उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखे तथा किसी भी अग्नि दुर्घटना अथवा आपदा की सूचना पर त्वरित रिस्पॉन्स एवं प्रभावी रेस्क्यू सुनिश्चित किया जाए।

अग्निशमन वाहनों एवं उपकरणों के उचित रख-रखाव, समय-समय पर परीक्षण तथा स्टेशन एवं आवासीय परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संसाधनों की बेहतर देखभाल और अनुशासित कार्यप्रणाली ही आपदा के समय प्रभावी एवं त्वरित सेवा सुनिश्चित करती है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, फायर स्टेशन प्रभारी खजान सिंह चौहान तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *