हरिद्वार | आजकल हरिद्वार में श्रावण मास कांवड़ मेला अपने चरम पर है एक तरफ जहां पूरे हरिद्वार की धरती भोलों के गगनभेदी “बोल बम, बम-बम” के जयकारों से गुऺजायमान हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी में उनके गले भी सूख रहे हैं ऐसे में कप्तान जीआरपी अरुणा भारती द्वारा जीआरपी उत्तराखंड की तरफ से अच्छी पहल करते हुए रेलवे स्टेशन हरिद्वार में भोलों के लिए फल, जूस, बिस्किट एवं पानी वितरण की शानदार व्यवस्था की जिसको पाकर भोले गदगद हुए और जीआरपी उत्तराखंड को खूब दुआएं दीं । आजकल के उमस भरे इस मौसम में स्वयं को हाइड्रेटेड रखना बेहद ज़रूरी है। ऐसे में भारतवर्ष के दूर दराज इलाकों से कांवड़ लेने हरिद्वार आए भोलों का राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी द्वारा मान – मनोव्वल करने तथा उन्हें ऊर्जावान रखने के उद्देश्य से बांटे गए फल व पानी के वितरण से वे बेहद खुश हुए। बड़ी संख्या में बच्चों द्वारा भी जूस और पानी की बोतल पाकर उत्साह के साथ भोले के जयकारे लगाए । कप्तान अरुणा भारती के साथ इंस्पेक्टर बिपिन चंद्र पाठक, एस.आई नीरज यादव, सुरभि बौड़ाई एवं संजय गौड़, Si u/t आशुतोष , सौरभ सिंह बोरा व हेड कांस्टेबल सीमा राज, रूपा बिजलवान, कैलाश रावत, रविंद्र गिरी, हरीश पांडे इत्यादि पुलिस बल साथ रहा ।
कप्तान जीआरपी अरूणा भारती द्वारा भोलों को वितरित किए फ्रूट जूस, फल एवं पानी जीआरपी उत्तराखंड की अच्छी पहल पर भोले हुए खुश दी दुआएं |















Leave a Reply