हरिद्वार | भेल वर्कर्स यूनियन – संबंधता (हिंद मजदूर सभा), बीएचईएल हरिद्वार* की नई कार्यकारिणी का गठन यूनियन कार्यालय में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में यूनियन से जुड़े सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अगले कार्यकाल के लिए नई टीम का चुनाव किया गया । बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा और सभी ने एकमत होकर नई कार्यकारिणी को अपना समर्थन दिया । यशोदा नंदन अध्यक्ष, हंस राज कटारिया महामंत्री निर्वाचित सर्वसम्मति से यशोदा नंदन को यूनियन का अध्यक्ष और हंस राज कटारिया को महामंत्री चुना गया। दोनों ही लंबे समय से कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं और मजदूरों के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है । नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे कर्मचारियों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे । कर्मचारियों की मांगों और 2027 वेतन पुनरीक्षण पर रहेगा जोर बैठक में यह भी तय किया गया कि यूनियन की प्राथमिकता भेल के सभी कर्मचारियों की मुख्य मांगों का प्रबंधन से वार्ता कर शीघ्र समाधान कराना होगा। इसके साथ ही 2027 में होने वाले वेतन पुनरीक्षण* को लेकर कर्मचारियों को समय से जागरूक किया जाएगा, ताकि सभी अपनी बात मजबूती से रख सकें । नई कार्यकारिणी ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा, कल्याण और कार्यस्थल की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी । वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही उपस्थिति बैठक में यूनियन के वरिष्ठ और अनुभवी पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनमें यूनियन के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद सिमरा मनीष सिंह राधेश्याम सिंह नफीस अहमद नरेश हर प्रताप सिंह अशोक शर्मा नरेश नेगी नवीन कुमार धनंजय कुमार अर्जुन आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे । सभी वरिष्ठ साथियों ने नई कार्यकारिणी को मार्गदर्शन देने और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया बधाई और शुभकामनाओं का दौर बैठक के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने *नवनियुक्त अध्यक्ष यशोदा नंदन और महामंत्री हंस राज कटारिया को फूल-माला पहनाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं* दीं।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि एकजुटता के साथ ही कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा की जा सकती है और भेल हरिद्वार को प्रगति के नए आयाम तक ले जाया जा सकता है ।
भेल वर्कर्स यूनियन – संबंधता (हिंद मजदूर सभा) की नई कार्यकारिणी गठित, यशोदा नंदन अध्यक्ष और हंस राज कटारिया महामंत्री चुने गए- प्रेमचंद सिमरा |















Leave a Reply