अचानक हुई अम्मा की तबीयत खराब, हरिद्वार पुलिस बनी मददगार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | कांवड़ मेले के दौरान एक स्थानीय वृद्ध महिला (अम्मा) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद हरिद्वार पुलिस ने तत्काल संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए उन्हें कांवड़ मेले में स्थापित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाया । हां मौजूद चिकित्सकों ने अम्मा का प्राथमिक उपचार कर उनकी स्थिति सामान्य की। समय पर मिली सहायता से अम्मा और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली तथा हरिद्वार पुलिस और चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया । यदि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु की तबीयत अचानक खराब हो, तो घबराएं नहीं । निकटतम पुलिसकर्मी, हेल्प डेस्क या चिकित्सा केंद्र से तुरंत संपर्क करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *