रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | आजकल हरिद्वार में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर गतिमान है। ऐसे में भारी भीड़ का फायदा उठाने यहां पर कई लोग अलग-अलग स्थानों से आते हैं और कुछ लोग कांवड़िया अथवा साधु बाबा के भेष में भी आ जाते हैं जिनको भीड़ के बीच में पहचानना मुश्किल भरा काम होता है । आजकल कांवड़ियों की भारी भीड़ के बीच में जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने रेलवे स्टेशन हरिद्वार परिसर में 12 इंच के एक लंबे एवं बेहद खतरनाक चाकू के साथ कालनेमि साधु बाबा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । कप्तान जीआरपी अरुणा भारती के कड़े नेतृत्व एवं सीओ जीआरपी अनुज के कुशल निर्देशन में काम कर रही जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने जालौर राजस्थान के 51 वर्षीय साधू के भेष में सर्कुलेटिंग एरिया रेलवे स्टेशन हरिद्वार में घूम रहे राजेश कुमार को 12 इंच के लंबे चौड़े अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। इस चाकू को उक्त साधु राजेश कुमार द्वारा एक कपड़े की मदद से अपने दाहिने पैर में घुटने से एड़ी के बीच एक कपड़े की मदद से बांधा हुआ था ताकि किसी भी समय जरूरत पड़ने पर उसको तुरंत निकाला जा सके । आजकल हरिद्वार में कांवड़ियों की भारी भीड़ के बीच लगभग 1 फुट लंबे अवैध तेज धार चाकू को इस प्रकार लेकर घूमने के बारे में पूछने पर 51 वर्षीय कालनेमि साधु राजेश कुमार द्वारा कोई सही जवाब नहीं दिया गया। इसपर बड़ी वारदात की फिराक में हरिद्वार घूम रहे कालनेमि साधु राजेश कुमार को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार हरिद्वार भेजा गया। जीआरपी हरिद्वार में दर्ज मु0अ0स0-46/2026
धारा-4/25 आर्म्स अधिनियम बनाम राजेश कुमार में, अभियुक्त राजेश कुमार के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
बरामदगी —
12 इंच लंबा एक अदद अवैध चाकू
नाम पता अभियुक्त–
राजेश कुमार पुत्र श्री माणकलाल निवासी बडी ब्रहमपुरी भीनयाल जालौर राजस्थान उम्र 51 वर्ष













Leave a Reply