प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने का किसी को अधिकार नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

हरिद्वार । अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा दिल दिखाते हुए उनके ओर उनके परिवार के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करने वाले छात्रों को क्षमा कर दिया है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी साधुवाद के पात्र हैं। चरण पादुका मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर के दौरान श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि छात्रों को समझना चाहिए कि प्रधानमंत्री की माता पूरे देश की माता हैं | लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। लेकिन प्रधानमंत्री और उनके परिवार का अपमान करने का अधिकार किसी को नहीं है। महामंडलेश्वर स्वामी यतिन्द्रानंद गिरी ने युवाओं से प्रधानमंत्री की नीतियों पर चलते राष्ट्र की उन्नति में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंम रामरतन गिरी, महंत राज गिरी सहित कई संत महंत व श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *