हमारी कावड़ यात्रा नशा मुक्त हो – महंत डाँ रविंद्र पुरी

हरिद्वार | पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के समीप स्थित श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डा रवींद्र पुरी महाराज ने कहा अतिथि देवो भवः कावड़ के श्रद्धालु हमारे देव के समान है हमें उनका सम्मान करना चाहिए | उन्होंने कहा कि कई कावड़िये भांग का नाश कर कावड़ को उठाकर ले जाते हैं, उनका शरीर नशे से खराब हो जाता है | उन्हें नशे से दूर रहना चाहिए, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए  जब वह भक्ति भाव से हरिद्वार से गंगा स्नान कर हृदय से भोले की उपासना कर सच्चे मन से कावड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हैं तो उन्हे नशे से दूर रहकर कावड़ उठानी चाहिए! हमारी कांवड़ियों से यही शुभकामना है कि वह कावड़ उठाएं और हमारी कावड़ यात्रा नशा मुक्त हो |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *