उत्तराखण्ड | कांवड़ मेला-2026 के दौरान रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जीआरपी रुड़की द्वारा सेक्टर-05, रेलवे स्टेशन रुड़की पर गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी में स्टेशन पर कार्यरत वेंडरों, कुलियों, सफाई कर्मचारियों एवं मजदूरों को कांवड़ यात्रियों तथा अन्य रेल यात्रियों के साथ शालीन एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार करने, सुरक्षा संबंधी सतर्कता बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल जीआरपी को देने के निर्देश दिए गए। जीआरपी अधिकारियों ने सभी कर्मियों से अपील की कि वे कांवड़ मेले के दौरान यात्रियों की सहायता करते हुए पुलिस का पूर्ण सहयोग करेंगे । साथ ही रेल यात्रियों एवं शिवभक्त कांवड़ियों से भी अनुरोध किया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जीआरपी हेल्प डेस्क, जीआरपी चौकी रुड़की अथवा थाना जीआरपी लक्सर को सूचना दें जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।जीआरपी उत्तराखंड कांवड़ मेला-2026 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है ।
कांवड़ मेला के दृष्टिगत जीआरपी उत्तराखंड ने वेंडरों, कुलियों, सफाई कर्मचारियों एवं मजदूरों को किया जागरूक |
















Leave a Reply