रिपोर्ट – वंश शर्मा
कोतवाली नगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेत्तृव में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने ठोकर न0 02 से 150 मीटर आगे दुधियाबन हरिद्वार से गश्त ड्यूटी के दौरान एक संदिग्ध पुलिस को देखकर एकदम सकपकाते हुये तेजी से पीछे की ओर मुडकर भागने लगा, जिस पर शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर थोडी दूरी पर ही पकड लिया । पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम सोनूपाल पुत्र स्व0 राजपाल निवासी वैदिक नगर 3 रायवाला जनपद देहरादून बताया जामातलाशी लेने पर सोनूपाल उपरोक्त के कब्जे से 12.57 ग्राम अवैध स्मैक (मोर्फीन) बरामद हुयी । आरोपी के विरुद्ध कोतवली नगर पर NDPS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ पर आरोपी द्वारा अपने एक साथी से बेचने के लिये लाना बताया गया है । फरार आरोपित की तलाश जारी है ।
*विवरण आरोपी*
सोनूपाल पुत्र स्व0 राजपाल निवासी वैदिक नगर 3 रायवाला जनपद देहरादून।
*बरामदगी माल*
12.57 ग्राम अवैध स्मैक (मोर्फीन)
















Leave a Reply