रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वादी इमरान पुत्र अल्लादिया निवासी ग्राम सिहचंदी थाना भगवानपुर हरिद्वार द्वारा दिनांक 14.07.2026 को स्वयं के साथ अज्ञात 4 व्यक्तियों द्वारा मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रुपयें छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना दिया गया, जिस पर कोतवाली लक्सर पर मु0अ0स0 706/26 पंजीकृत किया गया । घटना की गम्भीरता को संज्ञान में लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा तत्काल प्रभारी निरीक्षक कतोवाली लक्सर को चोरी व लूट जैसी घटनाओ पर अंकुश लगाने व घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन में गठित की गई पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस जुटाकर व स्थानीय स्तर पर मैनुअली व ठोसी सुरागरसी पतारसी कर जानकारी इकट्ठा कर कडी से कड़ी जोड़ घटना की एक महिला आरोपी को लूटी गयी धनराशि में से हिस्से में आए ₹10000/- के साथ पकड़ा गया। महिला से की गई पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस टीम को एक्टिव किया गया । घटना कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के पश्चात शेष अन्य आरोपी लगातार अपने-अपने घरों से फरार रहकर गिरफ्तारी से बचने के लिये ठिकाने बदलकर रह रहे थे और लूटी गयी धनराशि को आपस में बांटकर दूर कहीं जाने के फिराक में थे । पुलिस टीम की लगातार क्षेत्र में मौजूदगी, दबिश व ठोस पतारसी सुरागरसी से घटना में सम्मिलित अन्य 04 आरोपियों को लूटी गयी धनराशि में से शेष रकम कूल ₹80000/- के साथ दिनांक 31.07.2026 को लक्सर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित-*
1-सुधांशु उर्फ काका पुत्र अवदेश उर्फ बाबूराम निवासी ग्राम अकौढा खुर्द थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
2- वंश पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम कंकरखाता कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
3-अनुज पुत्र मामचंद निवासी ग्राम अकौढा खुर्द थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
4- आकाश पुत्र मेनपाल निवासी ग्राम अकौढा खुर्द थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी-*
1- 20 हाजार रुपये व 01 अदद तमन्चा 315 बौर मय 01 जिन्दा कारतूस सुधांशु उर्फ काका से
2- 20 हाजार रुपये वंश से
3- 20 हाजार रुपये अनुज से
4-20 हाजार रुपये आकाश से
*(कुल अस्सी हजार कैश व तमंचा-कारतूस बरामद)*
















Leave a Reply