रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | वादी अलीशान पुत्र इमरान निवासी सिरचन्दी कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार ने थाना आकर एक तहरीर दी की अज्ञात चोरो द्वारा रात्रि में वादी के गोदाम का तोला तोडकर रूलर मशीन (कीमत ₹141500/-) को चोरी कर ले जाना के सम्बन्ध में दी गयी, जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 329/2026 पंजीकृत किया गया । उक्त घटना के सफल अनावरण व अज्ञात आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा पुलिस टीम गठित की गई पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजो का कई बार अवलोकन किया गया । जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा सूचना पर आरोपित 1- आशिक पुत्र स्व0 भूरा निवासी एकता कालोनी थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर 2. इकराम पुत्र स्व0 अब्दुल रहमान निवासी मोहल्ला खजूरतला थाना मंडी जनपद सहारनपुर 3. अब्दुल रहमान पुत्र स्व0 वकील अहमद निवासी मोहल्ला कम्मेला कालोनी सरकारी क्वार्टर निकट पानी की टंकी थाना मंडी जनपद सहारनपुर को छोटे हाथी UP-11-ET-0110 मय चोरी कि गई रूलर मशीन के साथ पकडा गया है । आरोपितों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही ।
**नाम पता आरोपित**
1- आशिक पुत्र स्व0 भूरा निवासी एकता कालोनी थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।
2- इकराम पुत्र स्व0 अब्दुल रहमान निवासी मोहल्ला खजूरतला थाना मंडी जनपद सहारनपुर।
3. अब्दुल रहमान पुत्र स्व0 वकील अहमद निवासी मोहल्ला कम्मेला कालोनी सरकारी क्वार्टर निकट पानी की टंकी थाना मंडी जनपद सहारनपुर।
**बरामद सामान का विवरणः**
1-रूलर मशीन
2-छोटे हाथी















Leave a Reply