हरिद्वार | शिवालिक नगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड संख्या-2 में सी-8 के सामने स्थित आशीर्वाद पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक पार्क, सड़क एवं सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है । उन्होंने कहा कि पार्क केवल मनोरंजन के साधन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के केंद्र होते हैं। नगर पालिका निरंतर ऐसे विकास कार्य कर रही है, जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों, बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को मिले। आने वाले समय में भी शिवालिक नगर के सभी वार्डों में जनहित के विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे । नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि विकास तभी सार्थक होता है जब उसमें जनता की भागीदारी और सहयोग हो। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पार्कों एवं सार्वजनिक संपत्तियों की स्वच्छता और संरक्षण में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही शिवालिक नगर को आदर्श नगर बनाया जा सकता है । इस अवसर पर सभासद पंकज चौहान, हरिओम चौहान एवं विरेन्द्र अवस्थी, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री पंकज चौहान, अजय मलिक, आशीष, रविंद्र उनियाल, प्रणय चौरसिया, वेदांत चौहान, गौरव गुर्जर,अंशुल शर्मा, संदीप चौधरी, नीरज प्रेमी, कार्तिक प्रजापति, हिमांशु अहलावत,राजेश बालियान, सुरेंद्र करणवाल, दिनेश चौहान, बलराम नौटियाल,विजय जैन, एस.के. ग्रोवर, पूनम ग्रोवर, जे.पी. शुक्ला, ए.के. शर्मा, आदिश जैन, पी.के. शर्मा, वी.के. अग्रवाल, आशा गुप्ता, विनय त्यागी, डॉ. सपना, बी.के. शर्मा, एस. रस्तोगी, मीनाक्षी त्रिवेदी, डी.एस. नेगी, पूनम चौधरी, वी.के. अग्रवाल, निशा त्यागी, लवली शर्मा, मनोज शर्मा, ब्रह्म सिंह, पवन गोयल, संजय जैन, अनुराधा, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे । अंत में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आत्मीय सहयोग, स्नेह और विश्वास के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया ।
शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के संकल्प के साथ आशीर्वाद पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ |














Leave a Reply