उत्तराखण्ड | कांवड़ मेला-2026 के दौरान यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा रेलवे स्टेशन परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज जीआरपी द्वारा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के प्रवेश एवं निकास द्वार, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, फुटओवर ब्रिज तथा स्टेशन परिसर के अन्य संवेदनशील स्थानों पर गहन जांच की गई । संदिग्ध व्यक्तियों एवं लावारिस सामान की सघन चेकिंग की गई तथा यात्रियों से सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की सूचना तत्काल जीआरपी अथवा आरपीएफ अधिकारियों/कर्मचारियों को देने की अपील की गई । उच्चाधिकारियों द्वारा स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जीआरपी द्वारा यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करने, अपने सामान की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन अथवा निकटतम जीआरपी पुलिस कर्मी से संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया ।
कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जीआरपी द्वारा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान |
















Leave a Reply