कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत जी0आर0पी0 हरिद्वार उत्तराखंड द्वारा जन जागरूकता अभियान का आयोजन |

हरिद्वार | कांवड़ मेला-2026 के अवसर पर रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने हेतु जी0आर0पी0 उत्तराखंड हरिद्वार द्वारा समस्त रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया गया।इस अभियान के अन्तर्गत जी0आर0पी0 उत्तराखंड, हरिद्वार के समस्त जोनल/सेक्टर प्रभारी एवं महिला हेल्प डेस्क के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा निम्न बिंदुओं पर यात्रियों को जागरूक किया गया:

1. *महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम* हेतु रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में सघन जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को उनके अधिकारों एवं हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।
2. *स्टेशनों एवं ट्रेनों में अकारण घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों* की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया।
3. *यात्रियों को अपने मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान* सुरक्षित रखने हेतु लगातार जागरूक किया गया, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
4. *चैन स्नैचर एवं जहर खुरानी जैसी घटनाओं की रोकथाम* हेतु यात्रियों को सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल जी0आर0पी0 हरिद्वार उत्तराखंड को देने हेतु प्रेरित किया गया।

जी0आर0पी0 का उद्देश्य कांवड़ मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम यात्रियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त यात्रा उपलब्ध कराना है। यात्रियों से अपील है कि वे किसी भी आपात स्थिति में जी0आर0पी0 हेल्प डेस्क या GRP को अवगत कराने की कृपा करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *