श्यामपुर | न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत प्रतिशत तामील करने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा विगत काफी दिनों से फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाकर 04 वारंटी अभियुक्तों को उनके मसकन से धर दबोचा गया ।
नाम पता वारंटी
1- महेन्द्र उर्फ मोनू पुत्र केशरी सिंह निवासी ग्राम कांगडी, थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र करीब 28 वर्ष ।
2- पंकज गिरी उर्फ लब्ब पुत्र देवधर गिरी उर्फ देवीदत्त गिरी निवासी 55/1 इन्द्राविकास कालोनी सूखी नदी के पास भूपतवाला कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार उम्र करीब 29 वर्ष ।
3- राहुल उर्फ गोलू पुत्र विनोद कुमार निवासी वाल्मिकी मन्दिर के पास मेला अस्पताल बिल्केश्वर रोड़ कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार उम्र करीब 27 वर्ष ।
4- बलदेव पुत्र स्व0 जोतिराम निवासी दिल्ली फार्म मीठीबेरी मंगोलपुर थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र करीब 48 वर्ष















Leave a Reply