रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | अभिषेक पुत्र सुरेंद्र कुमार (उम्र 24 वर्ष), निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली शिवसेतु, हर की पैड़ी पर गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगे । एएसआई अतुल सिंह के नेतृत्व में जल पुलिस हर की पैड़ी गश्त दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिषेक को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला । इसके उपरांत उनके साथी निशांत को भी गंगा में स्नान के दौरान पूरी सावधानी बरतने की समझाइश एवं आवश्यक हिदायतें देकर अभिषेक को उनके सुपुर्द किया गया ।














Leave a Reply