03 शातिर चोरों को दबोचकर भेजा जेल फ्यूजन कम्पनी में चोरी की घटना को दिया था अंजाम कंपनी से चुराई तिजोरी सहित लाखों की नगदी व चेक बरामद |

भगवानपुर | वादी यूनिक चांदना पुत्र टी0सी0 चांदना निवासी प्लॉट नंबर 356 रायपुर इण्डस्ट्रीयिल एरिया गागलहेडी बायपास रोड भगवानपुर थाना भगवानपुर रुडकी जनपद हरिद्वार द्वारा वादी की कम्पनी फ्यूजन इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रायपुर के आफिस की अलमारी का ताला तोडकर अज्ञात चोरो द्वारा लाखों की नगदी व 7 चैक (प्रति 01 लाख ) चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0 14/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस 2023 पंजीकृत किया गया । उच्चाधिकारियों के आदेश पर घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आने-जाने वाले रास्तो के सीसीटीवी फुटेज संकलित कर विश्लेषण किया गया जिससे काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है । जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मजार के पास ग्राम सिकन्दरपुर से 03 अभियुक्तों शुभम पुत्र कर्मवीर, जीवन पुत्र कर्मवीर विशाल पुत्र विनोद को घटना में प्रयुक्त बाइक, कंपनी से चुराई तिजौरी सहित लाखों की नगदी व चेक बरामद की गई ।

*नाम पता अभि0*
1- शुभम पुत्र कर्मवीर निवासी ग्राम मुज्जफराबाद थाना फतेहपुर सहारनपुर उ0प्र0
2- जीवन पुत्र कर्मवीर निवासी ग्राम मुज्जफराबाद थाना फतेहपुर सहारनपुर उ0प्र
3- विशाल पुत्र विनोद नि0ग्राम फिराहेडी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर उ0प्र0

*बरामद सामान का विवरण
1- 3,65880 (तीन लाख पैंसठ हजार आठ सौ अस्सी रुपये
2- 07 चैक स्टेट बैक आफ इंडिया
3- घटना में प्रयुक्त बाइक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *