यात्रियों से रेलवे स्टेशन में झगड़ा कर रहे दो युवकों को लक्सर जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार दो यूवको को शांति भंग करना पड़ा भारी, लक्सर जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार |

हरिद्वार | पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखण्ड अरुणा भारती व पुलिस उपाधीक्षक जीआऱपी उत्तराखण्ड के निर्देशन में श्रावण कांवड मेला 2026 के दृष्टीगत अपराधों की रोकथाम व चोरी गये माल एवं मुल्जिमान की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है उच्चधिकारी गणो के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन लक्सर पर दौराने चैकिंग शांति व्यवस्था डयुटीरत कर्मगणो द्वारा रेलवे स्टेशन लक्सर प्लेटफार्म न.3/4 पर 02 युवको को जो यात्रियो के साथ गाली गलौज तथा अभद्रता कर रहै थे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी द्वारा समझाने पर नहीं माने तो पुलिस द्वारा अंतर्गत धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगणो का चालान अन्तगर्त धारा 170 बी.एन.एस.एस मे किया। अभियुक्त को बाद मेडिकल परीक्षण माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*नाम पता अभियुक्तगण*
01-मन्जीत उर्फ मनोज निवासी ग्राम ढिगोली थाना चाँदीनगर जनपद बागपत उम्र 42 वर्ष
02- प्रदीप सदाप पुत्र सैनी सदाप निवासी ग्राम धोराखडी थाना सिकोल जिला सिकोल उम्र 40 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *