संदिग्ध व्यक्तियों पर हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी रुड़की पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में चाकू लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को दबोचा |

रुड़की | कोतवाली रुड़की पुलिस की टीम द्वारा गश्त के दौरान त्यागी स्कूल वाली गली, भारत नगर रुड़की के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति आरिस पुत्र अरशद (उम्र 24 वर्ष) निवासी बंदा रोड, माहीग्रान, कोतवाली रुड़की को चाक़ू के साथ दबोचा । पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रुड़की में मुकदमा संख्या 20/2025 धारा 25(1-ख)(ख) आर्म्स एक्ट के तहत पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

नाम पता अभियुक्त
आरिस पुत्र अरशद, निवासी बंदा रोड, माहीग्रान, कोतवाली रुड़की।

बरामदगी
• एक अवैध चाकू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *