रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा जनपद में आमदा फसाद, हुड़दंग तथा शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में चौकी प्रभारी खडखडी मय पुलिस टीम के चौकी क्षेत्र में मामूर थे इसी दौरान सूचना मिली कि खडखडी चौकी से आगे भीमगौडा की और एक व्यक्ति नशें में मदहोश होकर हो हल्ला कर रहा हैं सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पंहुचे तो देखा कि एक व्यक्ति नशें में मदहोश होकर हो हल्ला कर रहा हैं और आने जाने वाले यात्रियों व स्थानीय लोंगो पर आमदा फसाद व मरने मारने पर उतारु हो रहा हैं। क्षेत्र की शांति भंग की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया। समय से मा0 सिटी मजिस्ट्रेट महोदय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*नाम पता आरोपी*
नितेश पुत्र अनिल चौधरी निवासी तबला वाली गली भीमगौडा खडखडी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र-38 वर्ष














Leave a Reply