छात्रों पर लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन |

हरिद्वार । जुलाई। दिल्ली मे प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह व शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहनसिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ताक पर रखकर सरकार दमनकारी नीति अपना रही है और छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। अपने अधिकारों की आवाज उठा रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बर्बरता से लाठीचार्ज किया गया। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। छात्रों को बेरहमी से पीटने वालों के खिलाफ खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व राज्य मंत्री डॉ. संजय पालीवाल और राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। लाठीचार्ज में दर्जनों छात्र घायल हुए हैं। सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए। दबाव की राजनीति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला है। रविश भटिजा ने कहा कि छात्रों पर बेरहमी से लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। युवाओं पर जुल्म किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालों में शिवालिक नगर अध्यक्ष मोहन सिंह राणा, पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल, राजवीर चौहान, आलोक शर्मा, रविश भटिजा, महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव, मनोज सैनी, सोम त्यागी, विकास चौधरी, प्रदीप चौधरी, तेलूराम प्रधान, मनोज धनगर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी, संजय सैनी, कैलाश प्रधान, जान मोहम्मद अंसारी, अंबिका पांडे, कपिल, महेश प्रताप सिंह राणा, सरदार सुरेंद्र सिंह, मेहरबान आलम, शाहनवाज और महानगर अध्यक्ष लता जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *