हरिद्वार । कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने ज्वालापुर में आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आलोक शर्मा एवं संतोष चौहान ने आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस के शुभारंभ की सराहना करते हुए कहा कि आरिवा हाउस ऑफ महिलाओं के लिए एक अनूठी पहल है, जहां एक ही स्थान पर ज्वेलरी, लेटेस्ट डिजाइन के लहंगे, मेकअप और ब्यूटी से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।ं आरिवा हाउस की संचालक इतिक्षा वर्मा एवं अनुराग वर्मा ने बताया कि हरिद्वार में पहली बार इस तरह की सुविधा शुरु की गई है, जहां महिलाओं को एक ही छत के नीचे संपूर्ण सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि यहां एडवांस स्किन ट्रीटमेंट, कोरियन फेशियल, लेजर ट्रीटमेंट, हाइड्रा फेशियल और स्किन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही लेटेस्ट ज्वेलरी और फैशनेबल लहंगों की भी विशेष रेंज उपलब्ध है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह केंद्र विशेष रूप से महिलाओं के लिए ही तैयार किया गया है। यहां एक एकेडमी भी संचालित की जाएगी, जहां विभिन्न प्रकार के कोर्स उपलब्ध होंगे। इन कोर्स के माध्यम से महिलाएं अपने भविष्य को संवार सकती हैं और आत्मनिर्भर बनकर अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं। उद्घाटन समारोह में मेयर किरण जैसल, आलोक शर्मा, मनोज सैनी, संतोष चौहान, उमा, काजल, प्रियंका गोस्वामी, रितु चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे ।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने किया आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस का शुभारंभ |














Leave a Reply