32 पेटी में (504 बोतल) अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ मार्का के साथ कैम्पटी पुलिस ने किया 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार |

टिहरी | मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा देवभूमि को वर्ष 2025 के अंत तक नशा मुक्त ( ड्रग्स फ्री उत्तराखंड)करने के लक्ष्य को साकार करने के क्रम में टिहरी पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के दिशा निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के पर्यवेक्षण में थाना कैम्पटी प्रभारी विनोद कुमार द्वारा मय हमराही कर्म0 गण के मसूरी बैण्ड से कुछ आगे अगलाड पुल की तरफ दौराने चैकिंग की जा रही थी ।

इसी बीच चेकिंग के दौरान मारुति CIAZ सिल्वर रंग संख्या HR26CX0046 को रोका गया, जिसके चालक सागर पुत्र काबल सिंह नि0 ग्राम मथाना, थाना सदर, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा उम्र 29 वर्ष व साथ में बैठे दूसरे व्यक्ति रविन्द्र कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम व पोस्ट शादीपुर, थाना सदर, जिला यमुनानगर, हरियाणा उम्र 43 वर्ष के कब्जे से 17 पेटी अंग्रेजी शराब विभिन्न मार्का व 15 पेटी बियर किंगफिशर मार्का बरामद किया गया

अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 06/2025 धारा 63/72 आबकारी अधिनिमय बनाम सागर आदि पंजीकृत किया गया है।

अपराधिक इतिहास अभियुक्त
रविंदर हरियाणा का शराब तस्कर है जो हरियाणा पंजाब से कम दामों में शराब को खरीदकर उत्तराखंड में बेचता है,इससे पूर्व भी उसके विरुद्ध थाना कैंपटी में वर्ष 2022 में 18 पेटी अवैध शराब परिवहन करने के संबंध में मुकदमा दर्ज है।

यथोचित कार्रवाई के उपरांत अभियुक्त गण को बाद मेडिकल परीक्षण यथासमय मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। विवरण निम्नवत् है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-
1. सागर पुत्र काबल सिंह नि0 ग्राम मथाना, थाना सदर, जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा उम्र 29 वर्ष।

2. रविन्द्र कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम व पोस्ट शादीपुर थाना सदर यमुनानगर हरियाणा उम्र 43 वर्ष।

बरामदा माल का विवरण-
1. 09 पेटी (108 बोतल) अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल स्टैग व्हस्की चण्डीगढ़ राज्य।

2. 01 पेटी (24 अद्दे) अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल स्टैग व्हस्की चण्डीगढ़ राज्य।

3. 07 पेटी (84 बोतल) अंग्रेजी शराब मार्का ऑफीसर च्वाइस व्हस्की हि0प्र0 राज्य।

4. 05 पेटी (60 बोतल) बियर मार्का किंगफिशर हि0प्र0 राज्य।

5. 10 पेटी (240 केन) बियर मार्का किंगफिशर चण्डीगढ़ राज्य।

बरामदा माल की कीमत- 2,23,000/-रु0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *