हेमकुंड एक्सप्रेस में गुम हुआ बैग जीआरपी पुलिस ने खोजकर यात्री को लौटाया |

उत्तराखण्ड | मनवीर सिंह पुत्र सूबा सिंह, निवासी शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना पंजाब जो हेमकुंड एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उनका बैग गुम हो गया, जिसमें लगभग ₹19,500 नकद राशि व महंगी दवाइयां सहित अन्य आवश्यक सामान रखा हुआ था । बैग गुम होने की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस द्वारा तत्परता एवं सजगता के साथ कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने आवश्यक जांच एवं खोजबीन कर बैग को बरामद कर लिया तथा उसमें रखी पूरी नकद राशि ₹19,500 सहित सुरक्षित रूप से मनवीर सिंह को वापस सौंप दिया । बैग एवं नकदी वापस मिलने पर मनवीर सिंह ने जीआरपी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं त्वरित कार्रवाई की सराहना की । जीआरपी पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल रेलवे पुलिस से संपर्क करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *