15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को टिहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कैम्पटी एवं थाना थत्युड ने अपने अपने थाना क्षेत्र में कारवाही करते हुए क्रमशः 05 लीटर एवं 10 लीटर अवैध कच्ची शराब लेजाते हुए एक एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया । थाना कैंपटी पर नियुक्त हे0कानि0 150 अकबर अली द्वारा मय हमराहियान कानि0 70 ना0पु0 मोहन नेगी ने दौराने चैकिंग अगलाढ़ पुल के पास से अभियुक्त गणेश कुमार पुत्र मिल्खि राम निवासी ग्राम चपलाह थाना डाडा सिब्बा जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश को प्लास्टिक की केन में 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 05/2025 अंतर्गत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त –
गणेश कुमार पुत्र मिल्खि राम निवासी ग्राम चपलाह थाना डाडा सिब्बा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
उम्र 34 वर्ष ।

साथ ही

थत्यूड पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त विनोद पुत्र सुंदर लाल निवासी गैरी राजपूतों की पट्टी रौ‌‍‌‌णद रमोली थाना लबंगांव टिहरी गढ़वाल। हाल पता-ग्राम आबली पट्टी दशज्युला थाना थत्यूड जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 32 वर्ष को साटागाढ़ से भवान की ओर डिग्री कालेज से आगे बने खोखे के पास 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना थत्यूड पर मु0अ0सं0 01/2025 धारा 60(1) आबकारी अधीनियम पंजीकृत किया गया हैं

नाम पता अभियुक्त –
विनोद पुत्र सुंदर लाल निवासी गैरी राजपूतों की पट्टी रौणद रमोली थाना लंबगांव हाल पता. ग्राम आबली पट्टी दशज्युला थाना थत्यूड जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 32 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *