टिहरी | समय 13:10 बजे एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा पुलिस चौकी पर सूचना दी गई कि तीनधारा KCC साइट के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर एक टेंपो ट्रैवलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया है। सूचना प्राप्त होते ही चौकी पुलिस से ADDSI महेंद्र सिंह मय पुलिस बल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए । मौके पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि वाहन संख्या DL1VC4867 का चालक अंकित गुप्ता पुत्र भरतलाल गुप्ता निवासी रोहिणी सेक्टर-24, इशिता विहार कॉलोनी, दिल्ली ने बताया कि वाहन के पहिए के नीचे पत्थर आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया । दुर्घटना में ललिता सांठे (42 वर्ष) निवासी ठाणे, मुंबई के चेहरे पर तथा चिंतन गोयल (45 वर्ष) निवासी कांदिवली, मुंबई के हाथ में चोट आई। वाहन में सवार अन्य 08 यात्री सकुशल पाए गए। दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन के माध्यम से उपचार हेतु बागी हॉस्पिटल, देवप्रयाग भेजा गया । पुलिस द्वारा जेसीबी की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर हटवाया गया तथा यातायात को शीघ्र सुचारु एवं सामान्य कराया गया । टिहरी पुलिस सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए सदैव तत्पर है तथा यात्रियों से पर्वतीय मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन संचालन करने की अपील करती है ।
तीनधारा क्षेत्र में टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को पहुंचाया उपचार |
















Leave a Reply