चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने हेतु टिहरी पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध |

टिहरी | मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग पर तैनात समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात, प्रभावी पार्किंग प्रबंधन, दुर्घटना रोकथाम तथा आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहें ।

*एसएसपी द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश:*
✅मालवाहक वाहन केवल रात्रिकाल में संचालित किए जाएं।

✅तेज गति, लापरवाही एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

✅मालवाहक वाहनों में यात्रियों का परिवहन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

✅एल्कोमीटर के माध्यम से नियमित चेकिंग अभियान चलाए जाएं।

✅संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।

✅सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाकर यातायात बाधित न होने दिया जाए।

✅पार्किंग व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए।

✅दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए।

✅भूस्खलन, मार्ग अवरोध अथवा दुर्घटना की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जाए।

✅सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से यात्रा एवं यातायात संबंधी अद्यतन सूचनाओं का नियमित प्रचार-प्रसार किया जाए।

✅सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहें फैलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए।

✅अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

टिहरी पुलिस का संकल्प है कि प्रत्येक श्रद्धालु की चारधाम यात्रा सुरक्षित, सुगम एवं सुखद बने । श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन का सहयोग करें तथा सुरक्षित यात्रा में सहभागी बनें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *