रानीपुर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के “नशा मुक्त देवभूमि 2025” अभियान को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में कोतवाली रानीपुर पुलिस लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगो को नशे के दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है । कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में रानीपुर पुलिस टीम द्वारा रामधाम कालोनी स्थित तक्षशिला स्कूल में छात्र छात्राओ के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । रानीपुर पुलिस टीम द्वारा नशा मुक्त देवभूमि 2025 के तहत स्कूल के अध्यनरत छात्र-छात्राओ को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, महिला सुरक्षा, साईबर अपराध, यातायात नियम आदि के सम्बन्ध मे जागरुक किया गया । सभी छात्र- छात्राओ को महिलाओ एवं बच्चो के प्रति घटित होने वाले अपराधो के सम्बन्ध में पुलिस को निर्भीक होकर सूचित करने हेतु बताया गया । इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा स्कूल में वॉलियन्टियर नियुक्त कर टीचर्स एवं अभिभावको की एण्टी ड्रग कमेठी भी बनायी गयी, जिन्हे क्षेत्र में नशा करने वाले व्यक्तियों विशेषकर युवाओं की काउंसलिंग कर उन्हे नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में बताया गया ।
कार्यक्रम का विवरण-
तक्षशिला स्कूल, रामधाम कालोनी रानीपुर हरिद्वार।
















Leave a Reply