टिहरी | पुलिस चौकी बछेलीखाल को सूचना प्राप्त हुई कि इंटर कॉलेज बछेलीखाल के पास एक मैक्स बुलेरो पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बछेलीखाल उपनिरीक्षक दीपक लिंगवाल पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे । मौके पर पाया गया कि बुलेरो पिकअप वाहन संख्या UA07P-6937, जो सोनप्रयाग से चारधाम यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रहा था, सड़क किनारे खड़े ट्रक संख्या UK14CA-4694 से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया था। वाहन चालक की पहचान रुस्तम सिंह पुत्र मातवर सिंह (40 वर्ष), निवासी ग्राम खालसी, थाना धरासू, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई । दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 04 यात्रियों को सामान्य चोटें एवं खरोंचें आईं। एक यात्री कुमारी आरती (17 वर्ष), निवासी वेस्ट विनोद नगर, शकरपुर, दिल्ली के दाहिने कंधे में चोट आने तथा अत्यधिक दर्द की शिकायत होने पर पुलिस द्वारा तत्काल सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बागी उपचार हेतु भेजा गया | अन्य घायलों को पुलिस टीम द्वारा मौके पर उपलब्ध मेडिकल किट से प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा सुरक्षित रूप से अन्य वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया । टिहरी पुलिस द्वारा दुर्घटना के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया गया तथा यातायात को सुचारु बनाए रखा गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं एवं स्थिति सामान्य है । टिहरी पुलिस चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सतत तत्पर है ।
बछेलीखाल के पास चारधाम यात्रियों से भरी बुलेरो पिकअप ट्रक से टकराई, टिहरी पुलिस ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को पहुंचाया उपचार |
















Leave a Reply