गुमशुदा नाबालिग व महिला को कानपुर से किया सकुशल बरामद पति से नाराजगी के चलते उठाया कदम, बिना बताए बच्चों संग हुई लापता |

झबरेडा | वादी निवासी निवासी ग्राम शेरपुर थाना झबरेडा जिला हरिद्वार द्वारा थाना झबरेडा पर सूचना दी कि उसकी पत्नी बच्चे को लेकर दवाई लेने मंगलौर गयी थी व लौटकर वापस नही आयी है। जिस पर थाना झबरेडा पर वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गई थी । नाबालिग व महिला संबंधी प्रकरण को देखते हुए गुमशुदा महिला व बच्चे की बरामदगी हेतु किए का रहे लगातार प्रयास व सर्विलांस की मदद से उक्त गुमशुदा व नाबालिग को कानपुर उ0प्र0 से सकुशल बरामद कर परिजनों की सुपुर्द किया गया । महिला पति से नाराजगी के चलते बच्चे को साथ लेकर घर से चली गई थी जिसकी सकुशल बरामदगी पर परिजन व स्थानीय जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *