कनखल | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा उत्तराखंड राज्य को नशा मुक्त करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 एवं नशा मुक्त शहर-गांव अभियान को सफल बनाने हेतु समस्त थाना/कोतवालियों को निर्देशित किया गया है । इस क्रम में कनखल पुलिस द्वारा बैरागी कैम्प में स्थानीय ई-रिक्शा/ऑटो चालकों से नशा मुक्त गांव-शहर बनाये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही क्षेत्र में नशा बेचने वाले व्यक्तियों के संबंध में पुलिस को सूचना देने के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया । ऑपरेशन नई किरण के सम्बन्ध में नशे से पीड़ित व्यक्तियों की काउंसलिंग एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोडने के सम्बन्ध में बताया गया इसके अतिरिक्त गौराशक्ति एप्स, साइबर क्राइम तथा यातायात सुरक्षा के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी दी गयी एवं अभियान के प्रचार प्रसार हेतु ई-रिक्शा/ऑटो पर पोस्टर लगाए गए एवं चालकों को पैम्पलेट वितरित किये गए ।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में कनखल पुलिस ने चलाया ड्रग्स फ़्री देवभूमि के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम |
















Leave a Reply