आपदा प्रबंधन को लेकर टिहरी पुलिस सतर्क, थाना छाम एवं थाना हिंडोलाखाल में ग्राम प्रहरियों व पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण |

टिहरी | मानसून एवं संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी एवं क्षेत्राधिकारी चंबा/टिहरी के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में थाना छाम परिसर* में एसडीआरएफ टीम द्वारा आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव कार्यों से संबंधित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान एसडीआरएफ विशेषज्ञों ने भूस्खलन, सड़क दुर्घटना, बाढ़, बादल फटना एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, खोज एवं बचाव तकनीकों तथा जनसुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम में थाना छाम का समस्त पुलिस स्टाफ एवं क्षेत्र के 74 ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे। एसडीआरएफ टीम द्वारा प्रतिभागियों को आपदा के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रक्रिया, आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा स्थानीय स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया । वहीं *थाना हिंडोलाखाल परिसर* में भी ग्राम प्रहरियों की बैठक आयोजित कर उन्हें आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान ग्राम प्रहरियों की उपस्थिति दर्ज करते हुए उन्हें विभिन्न आपदा प्रबंधन उपकरणों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया तथा दुर्घटना अथवा आपदा की स्थिति में प्रारंभिक राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रहरियों को बताया गया कि किसी भी प्राकृतिक आपदा अथवा दुर्घटना की स्थिति में वे पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही उन्हें आपदा संबंधी सूचनाओं को तत्काल पुलिस एवं प्रशासन तक पहुंचाने तथा जनजागरूकता बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया गया । टिहरी पुलिस का उद्देश्य पुलिस बल एवं ग्राम प्रहरियों की क्षमता, दक्षता एवं तत्परता को बढ़ाकर आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना तथा आमजन की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाना है । जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस आपदा प्रबंधन एवं जनसुरक्षा के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए निरंतर प्रशिक्षण एवं क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *