एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार” के तहत टिहरी पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी, सत्यापन न कराने वाले होटल संचालकों व सार्वजनिक स्थानों पर नशा/हुड़दंग करने वालों पर चला कानून का डंडा |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी श्वेता चौबे के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में जनपदभर में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत कोतवाली कैम्पटी पुलिस द्वारा सघन सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा विभिन्न होटल, रिजॉर्ट एवं ढाबों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर नशा एवं हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 11 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई । इसके अतिरिक्त 02 होटल/रिजॉर्ट संचालकों द्वारा अपने कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन न कराए जाने पर उनके विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया । टिहरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर नशा एवं हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त निवारक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *