टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी श्वेता चौबे के नेतृत्व में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई लगातार जारी है | एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा अपराध गोष्ठी में समस्त थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस द्वारा यूनिवर्सिटी तिराहा, चौरास पुल के समीप सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था । चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 6.54 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये है । गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजू कार्की पुत्र स्वर्गीय प्रेम कार्की, हाल निवासी बड़ियारगढ़, थाना कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल तथा मूल निवासी ग्राम संगलाकोटी, थाना सतपुली, जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है । पूछताछ में अभियुक्त के संबंध में कई महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आए हैं। अभियुक्त ने पॉलीटेक्निक की शिक्षा प्राप्त की है, किंतु अधिक धन कमाने के लालच में वह नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त हो गया। पूछताछ के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि अभियुक्त लगभग एक माह पूर्व ही जेल से रिहा होकर आया था तथा पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में जेल जा चुका है। इसके बावजूद वह पुनः युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के उद्देश्य से नशा तस्करी के अवैध कारोबार में सक्रिय हो गया । प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्त का नेटवर्क जनपद पौड़ी, टिहरी एवं चमोली तक फैला हुआ है तथा वह शिक्षण संस्थानों एवं युवा वर्ग को लक्ष्य बनाकर नशीले पदार्थों की सप्लाई करने का कार्य कर रहा था । पुलिस द्वारा उसके सम्पूर्ण नेटवर्क, आर्थिक स्रोतों तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन जांच की जा रही है । अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 21/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कोतवाली कीर्तिनगर में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
राजू कार्की पुत्र स्वर्गीय प्रेम कार्की, हाल निवासी बड़ियारगढ़, थाना कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल तथा मूल निवासी ग्राम संगलाकोटी, थाना सतपुली, जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र 28 वर्ष।
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 19/2019, धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना श्रीनगर।
मु0अ0सं0 42/2025, धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना श्रीनगर।
मु0अ0सं0 02/2022, धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना जोशीमठ।
मु0अ0सं0 21/2026, धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना कीर्तिनगर।
धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना गोपेश्वर।
टिहरी पुलिस जनपद के युवाओं एवं आमजन से अपील करती है कि वे नशे से दूर रहें तथा नशा तस्करी अथवा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए टिहरी पुलिस का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ।














Leave a Reply