एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत त्वरित कार्रवाई स्कूटी चोरी का खुलासा अभियुक्त गिरफ्तार चोरी की स्कूटी बरामद |

टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है । इसी क्रम में थाना मुनि की रेती पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का त्वरित अनावरण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की गई स्कूटी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । वादी अक्षय श्रीवास्तव निवासी खीरी, उत्तर प्रदेश द्वारा थाना मुनि की रेती में सूचना दी गई कि उनके द्वारा देहरादून से किराये पर ली गई स्कूटी संख्या UK07TD-5562 को जानकी पुल के पास खड़ा किया गया था, जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। सूचना के आधार पर थाना मुनि की रेती में मु0अ0सं0 55/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी टिहरी द्वारा तत्काल खुलासे हेतु निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने क्षेत्र के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दिया । मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने खारास्त्रोत स्थित वाइन शॉप के निकट से अभियुक्त सौरभ कुमार (24 वर्ष) निवासी धर्मुचक, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्कूटी चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली गई । अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त:
सौरभ कुमार पुत्र मनीष कुमार, निवासी धर्मुचक, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष।

बरामदगी:
🚘 स्कूटी संख्या UK07TD-5562 (अनुमानित कीमत लगभग ₹1 लाख)

टिहरी पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं। जनसुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *