एसएसपी टिहरी के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत टिहरी पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी अवैध अंग्रेजी शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध टिहरी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । उपरोक्त निर्देशों के क्रम में थाना कीर्तिनगर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । थाना कीर्तिनगर पुलिस टीम द्वारा पुलिस चौकी चौरास क्षेत्रान्तर्गत बड़ियारगढ़ रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति स्कूटी के साथ संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब “Soulmate Black Whisky” बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त शराब के संबंध में कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका । जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:पूरण सिंह बड़थवाल पुत्र गोकल सिंह बड़थवालनिवासी – ग्राम पारी पेंडुली, बड़ियारगढ़, थाना कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल।

बरामद माल:▪️ 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब “Soulmate Black Whisky”▪️ एक स्कूटी (तस्करी में प्रयुक्त)

टिहरी पुलिस का संदेश:जनपद में अवैध शराब तस्करी, अपराध एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध टिहरी पुलिस की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *