एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे के निर्देशन में फायर सर्विस यूनिट की तत्परता से दो बड़े अग्निकांडों पर पाया गया काबू, गैस एजेंसी एवं आबादी क्षेत्र को सुरक्षित बचाया गया |

टिहरी । पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के कुशल निर्देशन में जनपद की फायर सर्विस यूनिट द्वारा प्राप्त दो अलग-अलग अग्निकांड संबंधी सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आग पर समय रहते पूर्ण रूप से काबू पाया गया, जिससे संभावित बड़ी दुर्घटनाओं को टाल दिया गया ।

प्रथम अग्निकांड
समय लगभग 13:45 बजे सूचना प्राप्त हुई कि छमुंड टिहरी के समीप जंगल में भीषण आग लगी हुई है, जो गैस एजेंसी की ओर तेजी से बढ़ रही है। सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा फायर बीटिंग एवं होजरील के माध्यम से लगातार पंपिंग कर आग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया। फायर कर्मियों की तत्परता एवं सूझबूझ के चलते गैस एजेंसी को आग की चपेट में आने से पूर्व ही सुरक्षित बचा लिया गया।

द्वितीय अग्निकांड
समय लगभग 14:49 बजे PFT के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बौराड़ी स्टेडियम नई टिहरी के समीप जंगल में आग लगी हुई है, जो तेजी से आसपास की बस्ती एवं दुकानों की ओर फैल रही है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल पर पहुंची तथा होज रील की सहायता से आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया। समय रहते आग बुझाए जाने से आबादी क्षेत्र एवं दुकानों को किसी भी प्रकार की क्षति होने से सुरक्षित बचा लिया गया । दोनों घटनाओं में फायर सर्विस यूनिट की त्वरित कार्यवाही एवं सतर्कता के कारण किसी प्रकार की जनहानि अथवा बड़ी संपत्ति हानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *