ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की कार्रवाई जारी अवैध चाकू सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार ।

टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल को अपराधमुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है । उपरोक्त निर्देशों के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु अभियान चलाया गया | अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा रात्रि में जानकी पुल क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से एक अदद अवैध चाकू बरामद किया गया । पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
सुमित प्रसाद पुत्र चंडी प्रसाद
निवासी– कर्नल ग्राउंड, कर्जन रोड डालनवाला,
हाल पता– जैन प्लांट थाना रायपुर, जनपद देहरादून
उम्र– 37 वर्ष

बरामदगी विवरण
🔹 एक अदद नाजायज चाकू

टिहरी पुलिस द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । आमजन से भी अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे जनपद को सुरक्षित एवं अपराधमुक्त बनाया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *