टिहरी | प्रातः लगभग 10:00 बजे चार धाम यात्रा पर निकली एक विदेशी महिला यात्री निवासी इंग्लैंड (उम्र लगभग 30 वर्ष), जो ऋषिकेश से बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK14N-7751 से गंगोत्री धाम की ओर जा रही थीं, का स्मार्टफोन प्लास्डा चौकी क्षेत्र अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नरेंद्र नगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कहीं गिर गया । उक्त संबंध में यात्री द्वारा पुलिस चौकी प्लास्डा पर सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही चौकी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन की खोजबीन प्रारंभ की गई। काफी प्रयास एवं मेहनत के उपरांत मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया । बरामद मोबाइल (आईफोन 17 प्रो, सफेद रंग) को विधिवत शिनाख्त के उपरांत संबंधित यात्री को सुपुर्द किया गया । मोबाइल प्राप्त होने पर विदेशी यात्री द्वारा टिहरी पुलिस एवं चौकी प्लास्डा के पुलिसकर्मियों की तत्परता एवं ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया तथा शुभकामनाएं दी गईं ।
चार धाम यात्रा के दौरान टिहरी पुलिस की तत्परता—विदेशी यात्री का खोया मोबाइल किया बरामद |















Leave a Reply