चेक बाउंस के आरोपित अभियुक्त को टिहरी पुलिस ने मेरठ से किया गिरफ्तार |

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद के समस्त थानाध्यक्षों को वारंटियों के खिलाप अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है । उसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के पर्यवेक्षण में वारंट की तामील हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत वारंटी फुरकान पुत्र नासिर कुरैशी निवासी सदन पूरी कंकरखेड़ा थाना मेरठ कैंट जिला मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष सम्बन्धित वाद संख्या : 1562/22 धारा 138NI Act को कंकरखेड़ा मेरठ क्षेत्र से से गिरफ्तार किया गया । न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, टिहरी गढ़वाल द्वारा अभियुक्त को उक्त वाद में 06 माह कारावास तथा 1,10,000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। वारण्टी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

नाम पता वारण्टी:-
फुरकान पुत्र नासिर कुरैशी निवासी सदन पूरी कंकरखेड़ा थाना मेरठ कैंट जिला मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *