टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के निकट पर्यवेक्षण में । कोतवाली नई टिहरी, क्षेत्र मे चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक दिनेश बल्लभ, द्वारा बोराड़ी स्थित संत निरंकारी भवन मे मौजूद स्थानीय महिला और पुरुषों को साइबर अपराध, बाल अपराध, महिला सुरक्षा, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव व बचाव, सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों की जानकारी एवं नए कानूनों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया । इस जन जागरूकता कार्यक्रम मे करीब 120-130 महिला और पुरुष मौजूद थे ।
टिहरी पुलिस द्वारा नई टिहरी स्थित संत निरंकारी भवन में चलाया गया जनजागरुकता अभियान ।
















Leave a Reply