नव नियुक्त आरक्षियों के जे0टी0सी0 पूर्ण होने पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया मोटिवेट, खाकी की गरिमा व कर्तव्यनिष्ठा का कराया बोध |

टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में नव नियुक्त आरक्षियों के जे0टी0सी0 पूर्ण होने के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा उन्हें संबोधित करते हुए मोटिवेट किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण के महत्व, खाकी वर्दी की गरिमा एवं पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नव आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का एक महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने खाकी वर्दी के सम्मान, अनुशासन एवं ईमानदारी को सर्वाेपरि बताते हुए सभी आरक्षियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने हेतु प्रेरित किया । उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में केवल शारीरिक दक्षता ही नहीं, बल्कि तकनीकी रूप से दक्ष होना भी अत्यंत आवश्यक है। साइबर अपराधों एवं आधुनिक चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों का तकनीकी रूप से सक्षम होना समय की मांग है । एसएसपी द्वारा आरक्षियों को आगामी आरटीसी प्रशिक्षण हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि वे वहां प्राप्त होने वाले प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण करें तथा स्वयं को एक सक्षम, संवेदनशील एवं जिम्मेदार पुलिसकर्मी के रूप में विकसित करें । इस अवसर पर नव नियुक्त आरक्षियों से प्रशिक्षण से संबंधित फीडबैक भी लिया गया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए । उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *