01शराब तस्कर चढा पुलिस के हत्थे 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी |

लक्सर  | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्रई देवभूमि अभियान 2025” को साकार करने के लिये जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/चरस/ गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली/ थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को लगातार निर्देशित किया जा रहा है । प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में एक्टीव किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रिय रहकर जगह-जगह छापेमारी कर 01शराब तस्कर को सुल्तानपुर क्षेत्र से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ थाना क्षेत्र से पकड़ा गया | अवैध शराब के साथ पकडे गये आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाम पता आरोपी
जीवन पुत्र सोनू निवासी मोहमदपुर कुम्हारी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी –
5 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *