अपराध गोष्ठी में एसएसपी श्वेता चौबे का सख्त रुख: उत्कृष्ट कार्य पर पुरस्कार लापरवाही पर फटकार |

टिहरी | पुलिस लाइन चंबा, जनपद टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया । गोष्ठी में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों की उपस्थिति में पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन, लंबित विवेचनाओं, मादक पदार्थों की रोकथाम, साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई तथा जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का गहन विश्लेषण किया गया । सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्मिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पीड़ितों के साथ संवेदनशीलता एवं शालीन व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया। *स्पष्ट किया गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी । चारधाम यात्रा 2026 को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं की विशेष समीक्षा की गई तथा यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त साइबर अपराधों के त्वरित निस्तारण, मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई, साइबर अपराधों के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन पर विशेष बल दिया गया । गोष्ठी में पीड़ितों की शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही सी.एम. हेल्पलाइन एवं अन्य पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया । मासिक गोष्ठी के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा स्वजन गणना के संबंध में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया । इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले 15 पुलिस कार्मिकों को “Employee of the Month” घोषित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे कार्मिकों का मनोबल बढ़ा एवं उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली ।

गोष्ठी में दिए गए प्रमुख निर्देश:
चारधाम यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए यात्रा का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए।
गुमशुदा व्यक्तियों की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
अज्ञात शवों की शत-प्रतिशत शिनाख्त सुनिश्चित की जाए।
मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा नशा मुक्ति व साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
ऑपरेशन प्रहार एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अन्य अभियानों में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
समस्त पोर्टलों पर डेटा अद्यावधिक किया जाए।
आपराधिक घटनाओं पर फॉरेंसिक टीम की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
माल मुकदमाती का यथाशीघ्र विधिक निस्तारण किया जाए।
मुख्य मार्गों एवं स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
ड्रंकन ड्राइविंग एवं यातायात नियम उल्लंघन के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।
साइबर अपराधों का त्वरित निस्तारण कर पीड़ितों को शीघ्र राहत दी जाए।
लंबित विवेचनाओं, जांचों एवं न्यायालयीय आदेशों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
सम्मन, वारंट एवं नोटिस की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित की जाए।

उपस्थित अधिकारीगण:
दीपक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल
महेश लखेड़ा, क्षेत्राधिकारी चंबा
सुरेन्द्र सिंह भंडारी, क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर
चन्द्रमोहन, क्षेत्राधिकारी टिहरी
जनपद के समस्त थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी

अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *